Homeदेशकश्मीर में बड़ा आतंकी हमला 5 सैनिक शहीद

कश्मीर में बड़ा आतंकी हमला 5 सैनिक शहीद

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा स्थित सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर पर हुए आतंकी हमले में अब तक पांच सैनिकों के शहीद होने की खबर है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, हमले में चार भारतीय जवान शहीद हुए थे। बाद में एक घायल जवान ने भी दम तोड़ दिया। सेना की जवाबी कार्रवाई में 2 आतंकवादियों को भी ढेर किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार सुबह तड़के आतंकियों ने सेंटर पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। आतंकी धमाके और फायरिंग करते हुए सेंटर के अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, आतंकवादियों ने तड़के करीब दो बजे अवंतीपुरा में स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 185वीं बटालियन के शिविर पर हमला कर दिया।

सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बताया, ‘‘रात करीब दो बजे सशस्त्र आतंकवादी शिविर में घुस आये। वे अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर और स्वचालित हथियारों से लैस थे। उन्होंने शिविर में मौजूद संतरियों को चुनौती दी।’’ एक शहीद सीआरपीएफ जवान की पहचान श्रीनगर के रहने वाले सैफुद्दीन सोज के रूप में की गयी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments