एशियन गेम्स 2026 में महिला शूटिंग टीम ने रजत पदक जीता है, सिल्वर मेडल जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है.
प्रधानमंत्री ने लिखा , ”कड़ी मेहनत और टीमवर्क से यह शानदार नतीजा हासिल हुआ है.”
”एशियाई खेल 2026 में 10 मीटर एयर राइफ़ल महिला स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर सोनम उत्तम मस्कर, इलावेनिल वलारिवन और विदर्सा के. विनोद पर गर्व है. इनकी सफलता आने वाले समय में कई खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी.”
20वां एशियन गेम्स जापान में हो रहा है. भारत ने अब तक . प्रतियोगिता में 2 सिल्वर मेडल जीते हैं.
भारत की ओर से एक और सिल्वर मेडल महिला 10 मीटर एयर राइफ़ल की व्यक्तिगत स्पर्धा में इलावेनिल वलारिवन ने जीता है.
पदक तालिका में चीन शीर्ष पर है. उसने 11 गोल्ड, 6 सिल्वर और तीन ब्राॉन्ज़ के साथ कुल 20 पदक हासिल किए हैं.
दूसरे पायदान पर मौजूद जापान ने 6 गोल्ड और 7-7 सिल्वर और ब्रॉन्ज़ के साथ कुल 20 पदक हासिल किए हैं.