Homeदेशएससीएसटी एक्ट में संसोधन को लेकर आज दलितों ने किया भारत बंद...

एससीएसटी एक्ट में संसोधन को लेकर आज दलितों ने किया भारत बंद का ऐलान

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को लेकर सरकार आज पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगी

 

एससीएसटी एक्ट में संसोधन को लेकर आज दलितों ने भारत बंद का ऐलान किया है हालांकि  मध्यप्रदेश जैसे। राज्यों में इसका खास असर नहीं देखा जा रहा बावजूद इसके पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है ,बन्द ओर विरोध को मद्देनजर इस मसले पर  अब सरकार को झुकना पड़ा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को लेकर सरकार आज पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगी। एससी/एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर सरकार और कोर्ट दोनों को ही आलोचना का सामना करना पड़ा है। बता दें कि इस फैसले के बाद विपक्ष के नेताओं और बीजेपी के दलित नेताओं ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद दलितों ने 2 अप्रैल भारत बंद का ऐलान किया था। इसक बाद केंद्र सरकार को शीर्ष कोर्ट में उसके फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की घोषणा करनी पड़ी। केंद्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट कर कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ सोमवार को पुनर्विचार याचिका दायर करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments