बॉलीवुड की एक्ट्रेस एमी जैकसन (Amy Jakson) सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं औऱ वो अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहीत हैं. ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस ने एक कमाल की फोटो शेयर की है जिसमें ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) नजर आ रही हैं और ये उस वक्त ही तस्वीर है जब ऐश ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था.
एमी जैक्सन (Amy Jakson) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें उन्होंने मिस वर्ल्ड रह चुकीं ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) मां वृंदा के साथ जमीन पर बैठ खाना खाती नजर आ रही हैं. यह तस्वीर तब की है जब ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीती थीं.