Homeखेलऑल इंडिया कराते चैंपियनशिप में प्रियांक ने गोल्ड एवं निहारिका ने जीता...

ऑल इंडिया कराते चैंपियनशिप में प्रियांक ने गोल्ड एवं निहारिका ने जीता ब्रॉन्ज़ मेडल

कराते-डो एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर के करातेकाज़ प्रियांक भदौरिया ने म प्र स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए जूनियर बॉयज केटेगरी की कुमिते स्पर्धा में अद्भुत प्रदर्शन कर प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं महिलाओं की सीनियर केटेगरी में -68 कि ग्रा भार वर्ग की कुमिते स्पर्धा में निहारिका कौरव ने कांस्य पदक जीता।
इन दोनों करातेकाज़ के अलावा जूनियर बालिका वर्ग की काता स्पर्धा में ऊर्जा कुशवाह एवं अंडर 21 सीनियर वर्ग की काता स्पर्धा में वैष्णवी पाण्डेय, ने अपने अपने पूल में शीर्ष 6 खिलाड़ियों में दूसरे नम्बर पर रहते हुए कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में काँस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में मामूली अंतर से पिछड़ कर, पदक से वंचित रह गई।
ऑल इंडिया कराते चैंपियनशिप का आयोजन कराते इंडिया ऑर्गनाइजेशन के बैनरतले कराते डो एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र के द्वारा दिनांक 16 से 19 जून तक पुणे बालिवाड़ी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया था।
कराते-डो एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर के अध्यक्ष डॉ केशव पाण्डेय एवं सभी पदाधिकारियों ने पदक विजेताओं और उनके प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए, भविष्य में और अच्छे प्रदर्शन के लिए तैयारी करने को प्रेरित किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments