भोपाल /कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को टालने के लिए मध्यप्रदेश सरकार मध्य प्रदेश की सीमाएं दूसरे राज्यों से आने वाले नागरिकों के लिए सील कर देने पर विचार कर रही है । सूत्रों का कहना है कि सरकार का मानना है कि यदि बॉर्डर लॉकडाउन नहीं किया गया तो ओमिक्रॉन अंदर आ जाएगा। कर्नाटक में दो नागरिकों में संक्रमण पाया गया है। WHO का कहना है कि यह डेल्टा वेरिएंट से 5 गुना ज्यादा तेजी से संदर्भित करता है यानी ओमिक्रॉन वायरस संक्रमित व्यक्ति की मदद से कम से कम 100 लोगों को संक्रमित करने की कोशिश करता है।
मध्य प्रदेश भारत के मध्य में स्थित है। यहां सभी राज्यों के नागरिकों का आना जाना होता है। भारत के सभी राज्यों के नागरिक यहां काम करते हैं और भारत के सभी राज्यों से यहां के व्यापारिक संबंध है। इसलिए किसी भी प्रकार की महामारी और वायरस का भारत के किसी भी कोने से मध्य प्रदेश पहुंचना सबसे आसान है। बॉर्डर सील कर देने के बावजूद ट्रेन में किसी दूसरे राज्य के संक्रमित साथी यात्री के माध्यम से मध्य प्रदेश के नागरिक संक्रमित हो सकते हैं। यह खतरा बना रहेगा सामान्य से लेकिन थोड़ा काम होगा। हालांकि मध्यप्रदेश की सीमाएं सील किये जाने की खबर की अभी अधिकृत रूप से किसी ने भी पुष्टि नहीं की है।