Homeप्रमुख खबरेंओलंपिक में आज भारत हॉकी सहित इन खेलों में देगा चुनौती जानिए...

ओलंपिक में आज भारत हॉकी सहित इन खेलों में देगा चुनौती जानिए आज के मुकाबलों का समय ,कहां देख सकेंगे मैच

दूसरे दिन ही भारत ने अंक तालिका में अपना खाता खोल लिया था। भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। मनु भाकर ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज हैं। मनु भाकर अब 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड इवेंट में अपनी चुनौती पेश करती हुई नजर आएंगी। वह एक और पदक जीतकर कीर्तिमान स्थापित कर सकती हैं

ओलंपिक में आज तीसरे दिन के मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें भारत को दोहरा पदक मिलने की उम्मीद है। भारत ओलंपिक में आज तीरंदाजी, बैडमिंटन, निशानेबाजी, हॉकी और टेबल टेनिस की स्पर्धा में चुनौती पेश करेगा। भारत को आज रमिता जिंदल और अर्जुन बबुता से गोल्ड मेडल की आस होगी।

यहां देखिए ओलंपिक में आज भारत का पूरा शेड्यूल:- 

खेल  स्पर्धा  समय  खिलाड़ी 
बैडमिंटन पुरुष युगल (ग्रुप चरण) दोपहर 12 बजे सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी
महिला युगल (ग्रुप चरण) दोपहर 12:50 बजे अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो
पुरुष एकल (ग्रुप चरण) शाम 5:30 बजे लक्ष्य सेन
निशानेबाजी 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम क्वालीफिकेशन दोपहर 12:45 बजे मनु भाकर और सरबजोत सिंह व रिदम सांगवान और अर्जुन सिंह चीमा
पुरुष ट्रैप क्वालीफिकेशन दोपहर 1 बजे पृथ्वीराज तोंडईमान
10 मीटर एयर राइफल महिला फाइनल दोपहर 1 बजे रमिता जिंदल
10 मीटर एयर राइफल पुरुष फाइनल शाम 3:30 बजे अर्जुन बबूता
हॉकी पुरुष पूल बी मैच शाम 4:15 बजे भारत बनाम अर्जेन्टीना
तीरंदाजी पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल शाम 6:30 बजे तरुणदीप राय, धीरज बोम्मादेवरा, प्रवीण जाधव
टेबल टेनिस महिला एकल (राउंड ऑफ 32) रात 11:30 बजे श्रीजा अकुला

कहां देख सकेंगे मैच

पेरिस ओलंपिक-2024 का सीधा प्रसारण भारत में स्पोर्ट्स-18 नेटवर्क पर किया जा रहा है। ओलंपिक में भारत के सभी खेल को स्पोर्ट्स-18 और स्पोर्ट्स-18 एचडी चैनल पर अंग्रेजी भाषा में, स्पोर्ट्स-18 खेल और स्पोर्ट्स-18 (2) चैनल पर हिंदी भाषा में देखा जा सकता है। वहीं, भारत के सभी मैचों को मोबाइल पर जियो सिनेमा ऐप पर फ्री में देखा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments