Homeखेलओलंपिक हॉकी में भारत की ब्रिटेन पर धमाकेदार जीत सेमीफाइनल में प्रवेश,हीरो...

ओलंपिक हॉकी में भारत की ब्रिटेन पर धमाकेदार जीत सेमीफाइनल में प्रवेश,हीरो बनकर उभरे गोलकीपर श्रीजेस

पेरिस ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंडिया ने ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया। भारतीय गोलकीपर श्रीजेस दो गोल बचाकर भारत के लिए हीरो बनकर उभरे ।फुलटाइम मैच में दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर था।

भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में हराकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई। चार क्वार्टर की समाप्ति के बाद दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर चल रहा था। दोनों ही टीमों ने निर्धारित समय तक बढ़त लेने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया जिसमे भारत ने 4-2 से ब्रिटेन को मात दी। भारत इस मैच में 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहा था क्योंकि दूसरे ही क्वार्टर में अमित रोहिदास को रेड कार्ड दे दिया गया था जिस कारण वह पूरे मैच से बाहर हो गए थे। हालांकि, भारतीय टीम ने हार नहीं मानी और अंत तक ब्रिटेन को कड़ी टक्कर दी। भारतीय टीम ने इस तरह पदक के लिए एक और कदम बढ़ा दिया है। अगर भारत सेमीफाइनल में जीत हासिल करने में सफल रहा तो कम से कम रजत पदक पक्का कर लेगा। भारत का सेमीफाइनल मुकाबला छह अगस्त यानी मंगलवार को खेला जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments