HomeBreakingओवैसी के खिलाफ भाजपा ने मुस्लिम महिला सैयद शहजादी को चुनावी...

ओवैसी के खिलाफ भाजपा ने मुस्लिम महिला सैयद शहजादी को चुनावी मैदान में उतारा

हैदराबाद: तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान जोरों पर है। 7 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने हैदराबाद की चंद्रयानगुट्टा विधानसभा सीट से ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के शीर्ष नेता अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ एक मुस्लिम महिला सैयद शहजादी को चुनावी मैदान में उतारा है। शहजादी भाजपा की छात्र ईकाई संगठन एबीवीपी की नेता हैं और तेलंगाना के अदिलाबाद की रहने वाली हैं।

तेलंगाना में सात दिसम्बर को विधानसभा चुनाव होने है। 119 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल सत्तारूढ़ तेलगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के पास 90, कांग्रेस के पास 13 तथा अन्य के पास 16 सीटें हैं। अकबरुद्दीन ओवैसी एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई हैं। भाजपा से टिकट मिलने के बाद शहजादी ने आरोप लगाया कि हैदराबाद के पुराने शहर में एक सांप्रदायिक माहौल बना दिया गया है। सामान्य मुसलमानों समेत आम लोगों के जीवन में कोई बदलाव नहीं आया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments