Homeप्रमुख खबरेंभाजपा विधायक का आरोप राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने दो से चार...

भाजपा विधायक का आरोप राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने दो से चार करोड़ रुपये में टिकट बेचे

भाजपा के विधायक केके श्रीवास्तव ने प्रभात झा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 2 से 4 करोड़ के बीच टिकटों का सौदा किया है। इससे पहले पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने कहा था कि भाजपा में 80 सीटों पर पैसे लेकर टिकट दिए जा रहे हैं। पार्टी 10 करोड़ रुपए की मांग कर रही है।
श्रीवास्वव ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन बुलाकर कहा कि पार्टी सर्वेक्षण के आधार पर टिकट देने की बात कर रही है, मगर टीकमगढ़ जिले में अधिकांश टिकट बेचे गए हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने दो से चार करोड़ रुपये में टिकट बेचे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिले में सर्वे करा लें तो सबकुछ सामने आ जाएगा।
टीकमगढ़ जिले से भाजपा नेतृत्व ने जिन दो विधायकों के टिकट काटे हैं, वे हैं टीकमगढ़ शहर से विधायक के.के. श्रीवास्तव और पृथ्वीपुर से अनीता यादव। टीकमगढ़ से राकेश गिरि और पृथ्वीपुर से अभय यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।
श्रीवास्तव का कहना है कि वे अपने समर्थकों से राय लेकर आगे का फैसला लेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आग्रह किया है कि वे स्वयं टीकमगढ़ जिले की वास्तविकता का पता लगवाएं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments