कांग्रेस के प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रत्याशी सूची जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को बधाई दी है और पूरी ताकत से जुट जाने को कहा है|
बता दें कि 15 साल से सत्ता से बेदखल कांग्रेस सत्ता वापसी के लिए पूरा जोर लगा रही है, लेकिन आपसी मतभेद, गुटबाजी हमेशा पार्टी की जीत का रोड़ा बनती है| हाल ही में दो दिग्गज नेताओं के झगडे की खबर के बीच अब सिंधिया ने कार्यकर्तों को जी जान से जीत के लिए जुट जाने की अपील की है| उन्होंने प्रत्याशी सूची जारी होने पर ट्वीट करते हुए लिखा है “मप्र कांग्रेस के सभी घोषित उम्मीदवारों को बधाई और शुभकामनाएं। आप सभी अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में पूरी ताकत व समर्पण से जाँबाज़ कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का झंडा फहराने व प्रदेश में परिवर्तन के लिए जुट जाए”|