ग्वालियर /नोकरशाही के कंधे पर बंदूक रखकर मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार आजकल प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल भाजपा पर खूब निशाना साध रही है राजगढ़ में डीएम और एडीएम द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर थप्पड़ बरसाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है की अब ग्वालियर में एक सरकारी कचरा गाड़ी पर कचरा बाहर न गिरे यह रोकने के लिए भाजपा वाले बैनर के इस्तेमाल का मामला तूल पकड़ गया है यह कारनामा उस समय सामने आया जब जिले के कलेक्टर व अन्य सरकारी अमला चंद घण्टों पहले ही स्वच्छता के दिशा निर्देश देते शहर की सड़कों पर था। अब इस कृत्य को लेकर भजपजन आगबबूला हैं और पार्टी के पप्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने कड़ी ट्वीट करके कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है की
कांग्रेसियों की चापलूसी में अधिकारी इतने गिर जाएंगे,यह सोचा न था! नि:संदेह स्वच्छ भारत हमारा सपना है लेकिन भाजपा के ध्वज को इस प्रकार अपमानित करने वाले अधिकारियों को समझ लेना चाहिए कि न बक्शे जाएंगे ना उनके आका बचेंगे दुस्साहस नगर निगम ग्वालियर ने आज सुबह कंपू क्षेत्र में किया है
कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर अनुराग चौधरी, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन एवं नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन सहित निगम अधिकारियों व अन्य जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा मंगल वार को स्वच्छता का निरीक्षण विभिन्न क्षेत्रों में किया गया। कलेक्टर श्री चौधरी ने मुरार शमशान रोड का निरीक्षण किया तथा नगर निगम द्वारा किए जा रहे रोड चौड़ीकरण के मार्ग में बाधक बने अतिक्रमण को हटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए इसके साथ ही शासकीय संपत्ति पर पोस्टर बैनर आदि चिपकाकर उनको गंदा करने वालों के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर श्री चौधरी ने स्वच्छता अभियान का जायजा लिया तथा अभियान को और तेजी से चलाने के निर्देश दिए इसके साथ ही मुरार थाना रोड का निरीक्षण करते हुए रोड के चौड़ीकरण हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश निगम आयुक्त एवं एसडीएम को दिए।
कलेक्टर चौधरी ने मुरार थाने का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही थाटीपुर क्षेत्र में दो वीडियो कोच बस द्वारा सडक़ पर सामान उतारने को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए शासकीय संपत्ति पर खड़ी बसों को जप्त करने एवं आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए इसके साथ ही सवारी के स्थान पर अनाधिकृत रूप से सामान ढोने वाले बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर किशोर कन्याल, एसडीएम श्रीमती जयति सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
