ग्वालियर / संस्कार भारती मध्यप्रदेश के पूर्व प्रान्तीय महामंत्री व अमर उजाला आगरा के जी एम अभय सर्वटे का गुरुवार को निधन हो गया।
मूलतः ग्वालियर निवासी श्री सरवटे एक कला प्रेमी होने के साथ साथ प्रिंट मीडिया प्रबन्धन के क्षेत्र में विशेष योग्यता रखते थे,एक मंचीय कलाकार के रूप में उन्होंने कई नाटकों में बखूबी अभिनय की छाप छोड़ी । वे एक कलाप्रेमी के रूप में संस्कार भारती से जुड़े थे और उन्होंने कई जिम्मेदारियों का निर्वहन भी किया।
श्री सरवटे ने अपने पत्रिकारिता प्रबंधन की शुरुआत ग्वालियर से प्रकाशित हिंदी दैनिक स्वदेश से की इसके बाद वे दैनिक भास्कर पीपुल्स समाचार सहित कई समाचार पत्रों से जुड़े रहे वर्तमान में वह अमर उजाला आगरा के जी एम पद पर थे। वे कुछ समय से कैंसर की बीमारी के कारण अस्वस्थ थे,आज ह्रदयाघात से उनका निधन हो गया।