Homeप्रमुख खबरेंकथित अवैध मदरसे पर बुलडोजर कार्रवाई एवं अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर से...

कथित अवैध मदरसे पर बुलडोजर कार्रवाई एवं अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटाने की माँग

राष्ट्रीय सनातन सेना भारत ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

ग्वालियर27 अक्टूबर 2026/ग्वालियर में कथित अवैध मदरसे में नाबालिग बच्चों को प्रताड़ित किए जाने, उन्हें बंधक जैसी परिस्थितियों में रखे जाने तथा बच्चों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के आरोपों को लेकर राष्ट्रीय सनातन सेना भारत ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले में तत्काल एवं निष्पक्ष कार्रवाई की माँग की है।

संगठन ने ज्ञापन में मदरसे से कथित रूप से प्राप्त पुस्तकों एवं अन्य संदिग्ध सामग्री की निष्पक्ष जाँच कराने, बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने की माँग की। संगठन ने यह भी कहा कि जाँच के दौरान साक्ष्यों से छेड़छाड़ रोकने और बच्चों की सुरक्षा के लिए परिसर को सील करने की कार्रवाई की जाए।

इसके साथ ही संगठन ने ग्वालियर के प्रसिद्ध श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कथित अवैध मजार एवं अतिक्रमण का विषय भी प्रशासन के समक्ष उठाया। संगठन ने संबंधित भूमि के दस्तावेजों एवं निर्माण की अनुमति की जाँच कराकर अतिक्रमण प्रमाणित होने पर उसे हटाने की माँग की, ताकि मंदिर परिसर की धार्मिक गरिमा एवं श्रद्धालुओं के हितों की रक्षा की जा सके।

संगठन ने प्रशासन से दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जाँच, समयबद्ध कार्रवाई तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कदम उठाने का आग्रह किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments