Homeप्रमुख खबरेंकनाडा में मंदिरों पर हमले के खिलाफ 7 को जलाएंगे जस्टिन टुडों...

कनाडा में मंदिरों पर हमले के खिलाफ 7 को जलाएंगे जस्टिन टुडों का पुतला

कनाडा में मंदिरों पर हमले की हिंदू महासभा ने की निंदा

ग्वालियर/ अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने कनाडा में हिंदुओं के मंदिरों पर हुए हमले की कटु शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि खालिस्तानी आतंकवादी संगठन के द्वारा सनातन हिंदू धर्म को अपमानित किया जा रहा है। जबकि गुरु तेग बहादुर जी के पूरे परिवार ने सकल हिंदू समाज की रक्षा में अपने शीश मुगल शासकों के सामने झुकाए नहीं थे। गुरु तेग बहादुर जी ,गुरु गोविंद सिंह जी को आज भी सकल हिंदू समाज नमन करता है । कनाडा में मंदिरों पर हमले के विरोध में हिंदू महासभा 7 नवंबर को हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा के नेतृत्व में दोपहर 2:00 बजे कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टुडों का पुतला जलाकर हिंदू महासभा विरोध प्रकट कर कनाडा सरकार को चेतावनी देगी की वह मंदिरों की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करें।

मंदिरों की हमले की निंदा करने वालों में हिंदू महासभा के प्रदेश नेता रामबाबू सेन संभागीय महिला प्रवक्ता अर्चना सिंह चौहान,युवा नेता अखिल सक्सेना,भूपेंद्र नामदेव, बद्री प्रसाद गुप्ता, निहाल सिंह सिरोजिया, धर्मेंद्र बरेलिया,रामकिशन जी राठौर ,सुरेंद्र राठौर, डॉक्टर ईश्वर चंद्र करकरें,संतोष प्रजापति,श्रीमती सुधा पाल , गुड्डन बाथम, विमलेश बाथम सहित अनेकों है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments