Homeप्रमुख खबरेंबुधनी, सलकनपुर, शाहगंज में बोले बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा लोकसभा, विधानसभा के...

बुधनी, सलकनपुर, शाहगंज में बोले बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा लोकसभा, विधानसभा के बाद उपचुनाव में भी जीत का इतिहास बनाएंगे

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बुधनी विधानसभा उपचुनाव में बुधनी, सलकनपुर, शाहगंज मंडलों में कार्यकर्ताओं से संवाद एवं सम्मेलनों को किया संबोधित

बुधनी / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को बुधनी विधानसभा के बुधनी, सलकनपुर और शाहगंज में मंडल कार्यकर्ताओं से संवाद एवं सम्मेलनों को संबोधित करते हुए कहा कि अभी-अभी हमने देश में सबसे अधिक सदस्यता करके पार्टी के संगठन पर्व में इतिहास बनाया है। उससे पहले हमने लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतकर इतिहास रचा है। हमारे सभी प्रत्यशियों ने बड़े अंतर से जीत हासिल की। विधानसभा चुनाव में भी हमने जीत का इतिहास बनाया था। अब हम सभी कार्यकर्ता बुधनी उपचुनाव में भी हर बूथ पर जीत हासिल करेंगे और विजय का नया इतिहास बनाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री शर्मा ने सलकनपुर में विंध्यवासिनी, विजासन धाम माता मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
कार्यकर्ताओं की सक्रियता से बनता है जीत का इतिहास
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हाल ही में जब बुधनी में जनसभा हुई थी, तब कितनी भीड़ उमड़ी थी। जिस दिन हमारे प्रत्याशी श्री रमाकांत भार्गव ने नामांकन दाखिल किया था, तब उस जुलूस में कैसा जनसैलाब उमड़ा था। चुनाव है, तो रैलियां होंगी, सभाएं होंगी लेकिन इन सभी में जो जनसैलाब उमड़ता है, उसे एकत्र करने का काम कार्यकर्ता ही करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि चुनाव कोई भी हो, उसे जीतने का एक ही मंत्र है कि मेरे सामने बैठे कार्यकर्ता जब पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतरते हैं, तो जीत का नया इतिहास बन जाता है।

विकास की हर ईंट भाजपा सरकार ने लगाई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि इस चुनाव में मि. बंटाढार दिग्विजय सिंह आ रहे हैं। सुना है, कमलनाथ भी आ रहे हैं। कांग्रेस ने यहां से रिटायरमेंट ले चुके राजकुमार पटेल को प्रत्याशी बनाया है। इस क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक कांग्रेस नेता से मैं यह पूछना चाहता हूं कि 2003 के पहले बुधनी विधानसभा और मध्यप्रदेश की क्या स्थिति थी? दिग्विजय सिंह को तो मिस्टर बंटाढार कहा ही इसलिए जाता है, क्योंकि उन्होंने पूरे प्रदेश का बंटाढार कर दिया था। सड़क, बिजली, पानी जैसी सुविधाओं को लिए प्रदेश के लोगों को तरसा दिया था। फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई और श्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी से विधानसभा जीतकर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने बीमारू मध्यप्रदेश को विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल किया और उसे स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने के लिए कदम बढ़ाएं। अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार विकास के इसी सिलसिले को आगे बढ़ा रही है। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने बुधनी विधानसभा और मध्यप्रदेश के लिए कुछ नहीं किया। विकास की हर ईंट भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लगाई है। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव भाजपा सरकारों के इसी विकास पर मोहर लगाने का चुनाव है।
हर घर, हर वर्ग से संपर्क करें कार्यकर्ता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने मध्यप्रदेश में विकास और गरीब कल्याण के नए आयाम खड़े किए हैं। आज मध्यप्रदेश और बुधनी विधानसभा में ऐसा कोई घर नहीं होगा, जहां मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई जनहित की योजनाओं का कोई हितग्राही न हो। अगर हम अपने अल्पसंख्यक भाईयों से भी पूछेंगे कि उनके जीवन में बदलाव कब आया है, तो उनका जवाब होगा जब से मोदी सरकार देश में आई है। श्री शर्मा ने कहा कि हमें इस उपचुनाव में बिना किसी पूर्वाग्रह के हर घर में जाना है और हर वर्ग के लोगों से संपर्क करना है।
इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मंत्री व विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, पूर्व सांसद श्री आलोक संजर, जिलाध्यक्ष श्री रवि मालवीय, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, श्री बहादुर सिंह मुकाती, श्री आशाराम यादव, श्री महेश उपाध्याय, श्री वीर सिंह, श्रीमती सोनम भार्गव, श्री महेन्द्र शर्मा सहित जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments