Homeधर्म कर्मकब से हैं गुप्त नवरात्रि , जानिए घट स्थापना से लेकर समस्त...

कब से हैं गुप्त नवरात्रि , जानिए घट स्थापना से लेकर समस्त पूजा विधि

हिंदू धर्म में चैत्र व शारदीय नवरात्रि प्रमुख रूप से मनाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनके अलावा माघ और आषाढ़ मास में भी नवरात्रि आते हैं, जिन्हें गुप्त नवरात्रि के नाम से जानते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, गुप्त नवरात्रि 2 फरवरी 2022, बुधवार से प्रारंभ हो रहे हैं। इस दौरान 10 महाविद्याओं मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां ध्रुमावती, मां बंगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की पूजा-अर्चना की जाती है।

इन शुभ योग में मनाए जाएंगे गुप्त नवरात्रि-

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, गुप्त नवरात्रि इस साल रवियोग व सर्वार्थसिद्धि योग में मनाए जाएंगे। मान्यता है कि इन योग में मां दुर्गा की उपासना का कई गुना फल प्राप्त होता है।

माघ गुप्त नवरात्रि घटस्थापना का दिन व शुभ मुहूर्त-

माघ गुप्त नवरात्रि 2 फरवरी 2022, बुधवार से प्रारंभ हो रहे हैं, ऐसे में घटस्थापना इस दिन ही की जाएगी। घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 10 मिनट से सुबह 08 बजकर 02 मिनट तक है।

मां दुर्गा की गुप्त नवरात्रि में ऐसे करें पूजा-

1. गुप्त नवरात्रि के दौरान आधी रात को मां दुर्गा की पूजा की जाती हैं।
2. मां दुर्गा की प्रतिमा या मूर्ति स्थापित कर लाल रंग का सिंदूर और चुनरी अर्पित करें।
3. इसके बाद मां दुर्गा के चरणों में पूजा सामग्री को अर्पित करें।
4. मां दुर्गा को लाल पुष्प चढ़ाना शुभ माना जाता है।
5. सरसों के तेल से दीपक जलाकर  ‘ॐ दुं दुर्गायै नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments