नई दिल्ली।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी दूसरी सीट के रूप में केरल की वायनाड सीट से पर्चा भर दिया है। इसी सीट से एक महिला ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस महिला का नाम सरिता नायर है। सरिता नायर का कहना है कि वो दुनिया को बताना चाहती है कि राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस की असलियत क्या है। बता दें कि सरिता नायर 2013 में सुर्खियों में आईं थीं। तब उनके कांग्रेस से कनेक्शन थे, सोलर घोटाला सहित करीब 30 मामले दर्ज हुए थे। तब सरिता नायर ने कहा था कि कांग्रेस के कई नेता उसकी मदद करते थे, बदले में उसे नेताओं के साथ सेक्स करना पड़ता था।