पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सहित तमाम बड़े नेताओं को दी अलग अलग जिलों में कलेक्ट्रेट घेराव की जिम्मेदारी
भोपाल। कमलनाथ सरकार द्वारा किसानों, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ निरंतर की जा रही धोखाधड़ी, जनकल्याण की योजनाओं को बंद करने के षडयंत्र तथा केन्द्र की योजनाओं का प्रदेशवासियों को लाभ लेने से रोकने के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी 9 मार्च को प्रदेशव्यापी धिक्कार आंदोलन करेगी। इस दौरान सभी जिलों में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने कहा है कि प्रदेश सरकार को उसकी वादा खिलाफी के प्रति हम बार-बार आगाह कर रहे है। लेकिन सरकार मध्यप्रदेश की जनता को परेशान करने से बाज नहीं आ रही है। कई बार सरकार से किसानों की कर्जमाफी जैसे वादों पर अमल करने का आग्रह किया, लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनकी सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंगी। प्रदेश के नागरिकों की उपेक्षा भारतीय जनता पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी, इसीलिए पार्टी ने आगामी 9 मार्च को प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्टर कार्यालयों के घेराव का निर्णय लिया है।
भारतीय जनता पार्टी 9 मार्च को पूरे प्रदेश में धिक्कार आंदोलन करेगी। इस आंदोलन में पार्टी समाज के उन वर्गों को भी साथ लेगी, जो इस सरकार की धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं।
धिक्कार आंदोलन का नेतृत्व भोपाल नगर में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह, इंदौर नगर पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, दतिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद श्री प्रभात झा, रीवा सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान, ग्वालियर नगर राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय, धार वरिष्ठ नेता श्री विक्रम वर्मा, जबलपुर नगर नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव, आगर सांसद श्री मनोहर उंटवाल और रतलाम श्री बंशीलाल गुर्जर मुरैना में श्री नरोत्तम मिश्रा, भिण्ड श्री अशोक अर्गल, दतिया श्री प्रभात झा , श्योपुर श्रीमती माया सिंह, शिवपुरी श्रीमती यधोधराराजे सिंधिया, गुना श्री जयभान सिंह पवैया, अशोकनगर श्री जयसिंह कुशवाहा, सागर श्री भूपेन्द्र सिंह, टीकमगढ श्री उमेश शुक्ला, छतरपुर श्री विनोद गोटिया, दमोह श्री प्रहलाद पटेल, पन्ना श्री बृजेन्द्रप्रताप सिंह, सतना श्री अजय विश्नोई, सीधी श्री फग्गनसिंह कुलस्ते, सिंगरौली श्री रामसिंह पटेल, शहडोल श्री अजयप्रताप सिंह, अनुपपुर श्री गिरीश द्विवेदी, उमरिया श्री धु्रवप्रताप सिंह, कटनी श्री संजय पाठक, डिंडोरी श्रीमती संपतिया उइके, मंडला श्री नरेश दिवाकर, बालाघाट श्रीमती नीता पटेरिया, सिवनी श्री बोधराम भगत, नरसिंहपुर श्री जालम सिंह पटेल, छिंदवाड़ा श्री गौरीशंकर बिसेन, होशंगाबाद श्री जीतू जिराती, हरदा श्री कमल पटेल, रायसेन श्री सुरेन्द्र पटवा, विदिशा श्री रामपाल सिंह, सीहोर डॉ. गौरीशंकर शेजवार, राजगढ श्री विजेन्द्रसिंह सिसौदिया, खण्डवा सुश्री कविता पाटीदार, बुरहानपुर श्रीमती अर्चना चिटनीस, खरगौन श्री कृष्णमुरारी मोघे, बड़वानी श्री अंतर सिंह आर्य, झाबुआ श्री बाबूसिंह रघुवंशी, अलीराजपुर श्री शंकर ललवानी करेंगे।