Homeप्रमुख खबरेंजी डी ए ने प्रस्तुत किया 11.50 करोड़ के मुनाफे का बजट...

जी डी ए ने प्रस्तुत किया 11.50 करोड़ के मुनाफे का बजट पत्रकार कॉलोनी सहित कई योजनाओं को मंजूरी

ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा गुरुवार को वर्ष 2019-20 का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया गया। इसमें बीते वर्ष की तुलना में इस  वर्ष 11.50 करोड़ रुपए की आय वृद्धि होना बताया गया है। बजट में इस वर्ष के लिए आय राशि28588.28 लाख एवं व्यय 28370.40लाख का प्रावधान होने से 277.88 लाख के लाभ का अनुमान है।

बजट प्रस्तुत करते हुए प्राधिकरण के अध्यक्ष व ग्वालियर के संभागायुक्त डॉ बी एम शर्मा ने बताया कि  पत्रकार कालोनी के विवाद का निराकरण कर लिया गया है इसके साथ ही माधव प्लाजा को लेकर व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स की पर्यावरण मंजूरी के विवाद भी सुलझा लिया गया है।

उन्होंने बताया कि प्राधिकरण में प्रति बुधवार जनसुनवाई शुरू किया गया है साथ ही प्राधिकरण की तमाम योजनाओं में वॉटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा भी दिया गया है।

बजट में दी गई जानकारी अनुसार ग्वालियर विकास प्राधिकरण की महत्वपूर्ण योजनाएं व उनका व्यय एक नजर में।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments