Homeदेशग्वालियर के नयागांव सहित MP में पांच स्थानों पर केंद्रीय विद्यालयों को...

ग्वालियर के नयागांव सहित MP में पांच स्थानों पर केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी

 

 

2022 तक बनाने का लक्ष्य, 15 सौ करोड़ स्वीकृत.केन्द्रीय मंत्री श्र तोमर ने प्रधानमंत्री व मानव संसाधन मंत्री का माना आभार.

 

ग्वालियर, 7 मार्च. भारत सरकार ने केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री  नरेन्द्र सिंह  तोमर के अनुरोध को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश में 5 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने हेतु आज मंजूरी दे दी है.

नये केन्द्रीय विद्यालय ग्वालियर के ए.बी.रोड-नयागांव, आगर मालवा, अलीराजपुर, अनूपपुर, और मंदसौर के श्यामगढ़ में खोले जायेंगे. उक्त  केंद्रीय विद्यालय 2022 तक तैयार करने के लिए 15 सौ करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गयी है.

ज्ञातव्य हो कि अभी ग्वालियर में 6 केन्द्रीय विद्यालय-1.केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, *गांधी रोड*, ग्वालियर. 2.केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2 *AFS,* ग्वालियर 3.केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-3, *छावनी क्षेत्र मुरार,* ग्वालियर 4.केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-4, *महाराजपुरा,* ग्वालियर.

5.केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-5, *शास्त्रीनगर,* ग्वालियर. 6.केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-6 *जौरासी-डबरा* ग्वालियर हैं.

केन्द्रीय मन्त्री श्री ताेमर  ने प्रधानमंत्री एवं मानव संसाधन मंत्री प्रकाश श्री जावेडकर का आभार व्यक्त करते हुये कहा है कि 5 नये केन्द्रीय विद्यालयों की बजट सहित मंजूरी मध्यप्रदेश के शिक्षा जगत के लिये बड़ी उपलब्धि है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments