Homeदेशअब बच्चे पढ़ेंगे वीर अभिनंदन की शौर्य गाथा

अब बच्चे पढ़ेंगे वीर अभिनंदन की शौर्य गाथा

राजस्थान में स्कूल के बच्चे जल्द ही भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन की बहादुरी की कहानी पढ़ेंगे.

राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि स्कूल के पाठ्यक्रम में अभिनंदन की कहानी को जोड़ा जाएगा.

उनका कहना है कि सरकार अभिनंदन के सम्मान में ऐसा कर रही है. उन्होंने पाठ्यक्रम की समीक्षा के लिए दो समितियों का गठन भी किया है.

विंग कमांडर अभिनंदन 27 फ़रवरी को पाकिस्तान के भारतीय सीमा में हमले के दौरान जवाबी कार्रवाई में मिग-21 बायसन उड़ाते हुए पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के इलाके में गिर गए थे. बाद में पाकिस्तानी सेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया था और फिर एक मार्च को भारत को सौंप दिया था.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments