Homeप्रमुख खबरेंकमलनाथ सरकार के खिलाफ संघर्ष के लिए गठित समिति में नेतापुत्रों का...

कमलनाथ सरकार के खिलाफ संघर्ष के लिए गठित समिति में नेतापुत्रों का बोलबाला

मध्य प्रदेश के सभी भाजपा के दिग्गज नेताओं के पुत्रों को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे  ने मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन करके खुद की राजनीतिक प्रोफ़ाइल में संघर्ष का अध्याय मजबूत करने का मौका दिया है। अभिलाष पांडे ने  कमलनाथ सरकार के खिलाफ संघर्ष करने के लिए एक समिति बनाई है। उस समिति में लगभग सभी नेता पुत्रों को जगह दी गई है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात और अर्चना चिटनीस के बेटे शामिल है ।

समिति में छह संयोजक और 31 सदस्य बनाए गए हैं। युवा मोर्चा की ओर से जारी आदेश में लिखा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनहित के विषय में काम करने में असफल रही है। सरकार के विरोध और युवाओं के हक की लड़ाई लडऩे में भारतीय जनता युवा मोर्चा चरण बद्ध आंदोलन करेगा। आंदोलन को सुचारू रूप से संचालित करने का काम यह समिति करेगी। वंही नेता पुत्रो की विपक्ष में भी लॉन्चिंग पर सवाल खड़े हो रहे है।

इन नेताओं के पुत्रों को मिला मौका

 

आकाश विजयवर्गीय पुत्र कैलाश विजयवर्गीय राष्ट्रीय महासचिव

 

मुदित शेजवार पुत्र डॉ. गौरीशंकर शेजवार पूर्व मंत्री

 

देवेंद प्रताप सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह तोमर केंद्रीय मंत्री

 

सुकर्ण मिश्रा पुत्र डॉ. नरोत्तम मिश्रा पूर्व मंत्री

 

तुष्मूल झा पुत्र प्रभात झा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

 

कार्तिकेय सिंह चौहान पुत्र शिवराज सिंह चौहान पूर्व मुख्यमंत्री

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments