Homeप्रमुख खबरेंकम्प्रेसर फटने से चार लोगों की मौत

कम्प्रेसर फटने से चार लोगों की मौत

ग्वालियर।थाटीपुर थाना क्षेत्र के न्यू दर्पण कॉलोनी पार्क के पास रहने वाले चरण सिंह राणा के मकान में रात 2:00 बजे कम्प्रेसर फटने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए।

थाटीपुर की न्यू दर्पण कॉलोनी मैं आधी रात में चरण सिंह राणा के मकान में अचानक   कंप्रेशर फट गया जिसमें पड़ोस में रहने वाले परमाल सिंह और उसका भाई अनंत राम का मकान भरभरा कर गिर गया मकान गिरने की आवाज सुनकर क्षेत्रीय लोगों ने फायर ब्रिगेड

सूचना दी  मोके पर पहुंचकर दमकल दस्ते ने अनंतराम एवं उसके भाई के परिवार को मलबे में से निकाला जिसमें अनंतराम उसकी पत्नी उमा और उसकी दो बेटी खुशी और कशिश की मौके पर ही मौत हो गई और उसका बेटा राज घायल हो गया।

उसी मकान में रहने वाले परमाल सिंह का परिवार घायल हो गया जिन्हें जयारोग्य हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया है बताया गया है कि जिस मकान में  कंप्रेसर फटा वह मकान खाली था उस मकान में रहने वाले सभी लोग दिल्ली रहने लगे है ठाठीपुर थाना पुलिस ने चारों मृतकों की बॉडी पोस्टमार्टम हाउस भिजवा कर जांच शुरू कर दी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments