Homeमनोरंजनकश्मीर में 32 साल बाद खुले सिनेमा हॉल, आतंकियों ने 1990 में...

कश्मीर में 32 साल बाद खुले सिनेमा हॉल, आतंकियों ने 1990 में करा दिए थे बंद

कश्मीर को करीब तीन दशकों के बाद मनोरंजन का बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। मंगलवार को लेफ्टिनेंट जनरल मनोज सिन्हा घाटी के पहले मल्टिप्लेक्स का उद्घाटन कर दिया है। रविवार को भी सिन्हा ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिलों में सिनेमाघरों की शुरुआत की थी। खबर है कि INOX चेन के इस मल्टिप्लेक्स में आमिर खान स्टारर ‘लाल सिंह चड्ढा’ के प्रीमियर से फिल्मो का प्रदर्शन शुरू होगा।

मल्टिप्लेक्स के बारे में जानें
इस मल्टिप्लेक्स में तीन स्क्रीन होंगी, जहां 522 दर्शक एक बार में फिल्म का मजा ले सकेंगे। सबसे पहले यहां कश्मीर में ही आंशिक रूप से शूट हुई आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ दिखाई जाएगी। इसके बाद 30 सितंबर को सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ का प्रदर्शन होगा। फिलहाल, दिन में सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे के बीच तीन शो चलाने की योजना है। बाद में दर्शकों की संख्या को देखकर इसमें बदलाव किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments