भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा 20 सितंबर को मुरैना प्रवास पर रहेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा प्रातः 9 बजे मुरैना जिले के सुरजनपुर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाम 5.30 बजे सुरजनपुर से ग्वालियर रवाना होंगे। श्री शर्मा रात्रि 8.15 बजे ग्वालियर से भोपाल प्रस्थान करेंगे।