Homeग्वालियर अंचलकांग्रेस ने किया क्राईसिस मैनेजमेंट की वर्चुअल बैठक का बहिष्कार

कांग्रेस ने किया क्राईसिस मैनेजमेंट की वर्चुअल बैठक का बहिष्कार

ग्वालियर  / शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष अषोक सिंह, मप्र शासन के पूर्व मंत्री विधायक लाखन सिंह यादव, विधायक प्रवीण पाठक, विधायक डाॅ. सतीष सिकरवार, विधायक सुरेष राजे ने आज जिला प्रषासन द्वारा क्राईसिस मेनेजमेंट की वर्चुअल बैठक का बहिष्कार करते हुए कहा कि जनहित के सुझावो को सरकार नही करती है स्वीकार यह बैठक केवल औपचारिकता बनकर रह गई है।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष अषोक सिंह, मप्र शासन के पूर्व मंत्री विधायक लाखन सिंह यादव, विधायक प्रवीण पाठक, विधायक डाॅ. सतीष सिकरवार, विधायक सुरेष राजे ने बैठक का बहिष्कार करते हुए कहा कि डेढ़ माह से अधिक समय से लाॅकडाउन मे कोरोना मरीजो के इलाज के लिए दवाई, इजेक्षन, आॅक्सीजन, वेक्सीन सरलता से उपलब्ध कराने के लिये, व्यापार, दुकानदार, फुटकर रोजगार को परेषानी से बचाने के लिये, शमषान और कब्रिस्तानो में पार्थिव शरीरो की कतार न लगे इसके लिए अनेक सुझाव दिए गए मगर सरकार का रवैया उस कहावत की तरह है सब पंचो की राय सरमाथे लेकिन पनारा वहीं गिरेगा।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष अषोक सिंह, मप्र शासन के पूर्व मंत्री विधायक लाखन सिंह यादव, विधायक प्रवीण पाठक, विधायक डाॅ. सतीष सिकरवार, विधायक सुरेष राजे ने कहा कि जब 30 मई को क्राईसिस मेनेजमेंट की बैठक हो चुकी है तब वर्चुअल बैठक का ओचित्य क्या है, आज पूरे महानगर में सभी तरह की व्यापारिक गतिविधियां ठप्प पड़ी हुई, नागरिक घरो में कैद हो गए है, राषन की दुकान से अनाज उपलब्ध नही हो रहा है, बिजली के बिल और सम्पति कर माफ नही हो रहा है, जनता आर्थिक रूप से परेषान हो रही है, और शासकीय अषासकीय अस्पतालों में कोरोना से पीड़ित मरीजो की मृत्यू और उनके अंतिम संस्कार के मृत्यू प्रमाण पत्रो पर कोरोना से मृत नही लिखा जा रहा है और इससे अमनावीय कृत्य क्या होगा, कांग्रेस हमेषा जनता की भलाई के लिए अग्रीण भूमिका में खड़ी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments