Homeदेशकांग्रेस में छटपटाहट राजबब्बर से लिया इस्तीफा

कांग्रेस में छटपटाहट राजबब्बर से लिया इस्तीफा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार राजबब्बर ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि पार्टी या खुद राजबब्बर की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। प्रदेश पदाधिकारियों ने भी इस बारे में जानकारी होने से इनकार किया। सूत्रों के मुताबिक राजबब्बर ने अपने कुछ करीबी लोगों को अपने इस फैसले की जानकारी दी। नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए अभी किसी का नाम तय नहीं है। आधिकारिक रूप से इसका ऐलान होने तक राजबब्बर अपने पद पर बने रहेंगे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments