बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी के नेताओं के रवैये से खुश नहीं हैं. चार साल बाद फिर से बीजेपी के साथ सरकार चला रहे नीतीश कुमार को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और ताजा हालात तो बीजेपी नेताओं के बयान से खराब हो रहे हैं. दरभंगा मामले में ही बीजेपी नेताओं की अलग-अलग बयानबाजी सामने आ चुकी है.
बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जमीनी विवाद की वजह से हत्या हुई, लेकिन इसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर चौक का नाम रखने की वजह से हत्या हुई है. मंगलवार को पटना में नीतीश कुमार बीजेपी नेताओं के इन रवैये से खफा दिखे.