नई दिल्ली: हिंदू महासभा की अलीगढ़ इकाई ने हिंदू नववर्ष का कैलेंडर छपवाया है। जिसमें लिखी बातों पर विवाद शुरू हो गया है। महासभा के कैलेंडर में मक्का मस्जिद सहित सात अहम मुस्लिम मस्जिदों या स्मारकों को मंदिर बताया गया है।
कैलेंडर में मक्का में मक्केश्वर महादेव मंदिर का जिक्र किया गया है। साथ ही दावा किया गया है कि यहां शिवलिंग आज भी मौजूद है। हालांकि अब वो खंडित हो चुकी है।
अयोध्या विवादित भूमि को राम जन्म भूमि बताया गया है। साथ ही ये भी दावा किया गया कि यहां कभी विशालकाय मंदिर हुआ करता था। जिसे तोड़कर मस्जिद बना लिया गया।
संभवत: दिल्ली के प्रसिद्ध कुतुब मीनार को पहली बार धार्मिक आस्था से जोड़ा गया है। कैलेंडर में कुतुब मीनार को विष्णु स्तंभ बताया गया है।

ताजमहल को तेजो महालय शिव मंदिर बताया गया है। हालांकि इस पर यूपी की सियासत में हाल फिलहाल बवाल भी हुआ है।
मध्य प्रदेश के कमल मौला मस्जिद को राजा भोज के कार्यकाल की भोजशाला बताई गई है। साथ ही दावा किया गया है कि काशी की ज्ञानव्यापी मस्जिद ही असली विश्वनाथ मंदिर है।