Homeग्वालियर अंचलकाम आई प्रशासन की सख्ती तमाम कर्मचारी लौटे काम पर जनता ने...

काम आई प्रशासन की सख्ती तमाम कर्मचारी लौटे काम पर जनता ने ली राहत की सांस

 

ग्वालियर /आखिरकार नगरनिगम प्रशासन की सख्तीके आगे हड़ताली कर्मचारियों को झुकना ही पड़ा बुधवार की सुबह तमाम कर्मचारी शहर में जगह जगह लगे कचरे के ढेर को साफ करते दिखाई दिया । उधर नगरनिगम के तमाम आला अधिकारी भी हड़ताल से परेशान जनता की समस्या निराकरण के लिए सक्रिय दिखाई दिए। उधर तीन दिन से कचरे से परेशान शहरवासियों ने काफी हद तक राहत की सांस ली है।

 

उल्लेखनीय है कि सफाई संरक्षकों की हड़ताल  जारी  रहने से  और तमाम मान मनुहार के बावजूद हड़ताली कर्मचारियों के काम पर न लौटने पर मंगलवार को नगर निगम प्रशासन भी एक्शन मोड में आ गया था। प्रभारी आयुक्त आशीष तिवारी ने नियम तोड़कर हड़ताल में शामिल 13 कर्मचारियों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

इनमें आउटसोर्स कर्मचारी, विनयमित और दो कार्यरत चालक शामिल हैं। रात्रि में फूलबाग स्थित धरना स्थल पर एडीएम रिंकेश वैश्य और पुलिस के अधिकारी पहुंचे। हड़ताल खत्म करने को लेकर चर्चा की। प्रभारी आयुक्त तिवारी ने एक आदेश निकालकर सभी हड़ताली कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस आने का दोपहर तक का समय दिया था। नियमित कर्मचारी उपस्थित दर्ज कराने पहुंच गए। हालांकि काम नहीं किया। प्रभारी आयुक्त के निर्देश पर निगम के अपर आयुक्त संजय मेहता ने 3 आदेश निकालकर कर्मचारियों को बाहर कर दिया।

जानिए…किस पर क्या एक्शन –

विनियमित कर्मचारी: विक्रम बागड़े (सफाई संरक्षक), रिंकू (सफाई संरक्षक), विजय डागौर (सफाई संरक्षक), मोहन सिंह (पीएचई) एवं सक्षम शर्मा ( सामान्य प्रशासन) की नौकरी समाप्त की गई है। आउटसोर्स कर्मचारी: रवि पारछे, सुधीर डागौर, किरण प्याल, संजय सरैया, पंकज राजपूत और सुधा सोनवाल को राज सिक्यूरिटी फोर्स को वापस किया गया है। उनके स्थान पर दूसरे कर्मचारी मांगे गए हैं। चालक: निरंकार (सफाई संरक्षक) और राजू (सफाई संरक्षक) दोनों ही चालक के पद पर कार्यरत थे। पहले इनको निलंबित किया गया। एक आदेश और निकालकर पदच्युत कर दिया गया है।

ये कहा नगर निगम ने

सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था सुचारू हो गई है, ज्यादातर कर्मचारी अपने कार्य पर लौटे

नगर निगम ग्वालियर के सफाई कर्मचारियों द्वारा शहर में सफाई व्यवस्था का कार्य सुचारू रूप से प्रारंभ कर दिया गया है तथा सभी वार्डों में वार्ड मॉनिटर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मॉनिटरिंग में सभी वार्डों में सफाई की जा रही है। इसके साथ ही वार्ड मॉनिटर द्वारा अपने-अपने वार्डों में सफाई संरक्षकों की उपस्थिति चेक की गई एवं जो सफाई कर्मचारी कार्य पर उपस्थित नहीं हुए हैं उन्हें तत्काल कार्य पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं इसके बाद भी यदि कोई कर्मचारी कार्य पर नहीं लौटता है तो उसके खिलाफ सेवा से पृथकीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments