Homeग्वालियर अंचलकुछ देर की मूसलाधार बारिश से जलमग्न हुईं सड़कें दुर्दशा देख रात...

कुछ देर की मूसलाधार बारिश से जलमग्न हुईं सड़कें दुर्दशा देख रात को ही सड़क पर निकलना पड़ा कमिश्नर साहब को देखिए वीडियो

बारिश के तुरंत बाद एक्शन मोड में आया निगम अमला,  बेचैन निगमायुक्त रात में ही निकले निरीक्षण पर खुद खड़े होकर करवाई जल निकासी

ग्वालियर। पिछले कई दिनों से मूसलाधार बारिश के लिए आश लगाए बैठे ग्वालियर वासियों की प्रतीक्षा समाप्त हुई सावन के पहले ही सोमवार को काली घटाएं जमकर बरसीं झमाझम बारिश के कारण शहर कई सड़कों व निचले इलाकों में पानी भर गया

कई सड़कों का आलम तो यह था कि वहां गाड़ियां तक आधी पानी में डूब गईं थीं। इस जलभराव के कारण शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई लोग भारी परेशान दिखे। हालात की सूचना मिलते ही निगमायुक्त खुद अलर्ट पर आ गये । परिणाम स्वरूप शहर में हुई झमाझम बारिश के कारण कई क्षेत्रों में बनी जलभराव की समस्या का त्वरित निराकरण करने के लिए निगम का अमला तत्काल

एक्शन मोड में आ गया और अपने अपने क्षेत्र में निगम कर्मचारियों ने जल निकासी के प्रबंध शुरू कर तुरंत जलभराव क्षेत्रों से जल निकाला। साथ ही निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा भी रात में ही जल निकासी वाले क्षेत्रों में निरीक्षण के लिए निकले और जल निकासी के प्रबंधों को देखा तथा अपने सामने ही कई स्थानों पर जल निकासी की व्यवस्था कराई। उधर आज हुई

 

मूसलाधार बारिश से लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली वहीं मौसम भी सुहाना हो चला । उधर मौसम विभाग ने अगले चौबीस घण्टे के दौरान जोरदार बारिश की बात कही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments