Homeदेशकुछ देर बाद इसरो देशवासियों को देने वाला है गुड न्यूज

कुछ देर बाद इसरो देशवासियों को देने वाला है गुड न्यूज

स्वतंत्रता दिवस के दूसरे दिन सुबह यानी आज 16 अगस्त को को इसरो देशवासियों को गुड न्यूज देने वाला है। इसरो SSLV-D3 रॉकेट लॉन्च करने जा रहा है। इस खास रॉकेट की लॉन्चिंग शुक्रवार सुबह 9 बजकर 17 मिनट पर की जाएगी। इस रॉकेट की मदद से नया अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट EOS-8 को छोड़ा जाएगा। इसके साथ एक छोटा सैटेलाइट SR-0 DEMOSAT भी लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च होने के बाद दोनों ही सैटेलाइट धरती से 475 किलोमीटर की ऊंचाई के गोलाकार ऑर्बिट में चक्कर लगाएंगे।

सुबह इतने बजे होगी लॉन्चिंग
आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजकर 17 मिनट पर 500 किलोग्राम की वहन क्षमता वाला SSLV 175.5 किलोग्राम वजन वाले माइक्रोसैटेलाइट ईओएस-08 को लेकर उड़ान भरेगा। सैटेलाइट का जीवनकाल एक साल तय किया गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुसार, प्रस्तावित मिशन एसएसएलवी विकास परियोजना को पूरा करेगा। इसके बाद इसका इस्तेमाल भारतीय उद्योग तथा सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड के मिशनों के लिए किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments