HomeBreakingकुछ मीडिया संस्थानों की नासमझी कोरोना के B.1.617 वैरिएंट को ‘भारतीय...

कुछ मीडिया संस्थानों की नासमझी कोरोना के B.1.617 वैरिएंट को ‘भारतीय वैरिएंट’ कहकर कर दिया प्रचारित स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया विरोध

कोरोना वायरस के B.1.617 वैरिएंट को ‘भारतीय वैरिएंट’ कहे जाने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी किया है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) नेकोरोना के B.1.617 वैरिएंट को कभी भी ‘भारतीय वैरिएंट’ नहीं कहा है.

दरअसल, WHO ने हाल ही में कहा था कि कोरोना का B.1.617 ‘वैरिएंट ऑफ़ ग्लोबल कंसर्न’ है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में इसे ‘भारतीय वैरिएंट’ बताया गया था जबकि यह बिना किसी आधार के है क्योंकि WHO के 32 पेजों के दस्तावेज़ में इसका इस्तेमाल कहीं नहीं हुआ है.

Social embed from twitter

वहीं, WHO के दक्षिण-पूर्व एशिया कार्यालय ने बयान जारी करके कहा है कि वह किसी भी वैरिएंट को देश के नाम से नहीं बुलाता है.

WHO ने कहा है कि वह वायरस को वैज्ञानिक नाम से ही पुकारता है और वही सबको करने का निवेदन भी करता है.

Social embed from twitter

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments