Homeदेशकेंद्रीय मंत्री के बिगड़े बोल कहा इतने बड़े देश में एक-दो रेप...

केंद्रीय मंत्री के बिगड़े बोल कहा इतने बड़े देश में एक-दो रेप की घटनाएं हो जाएं तो उसका बतंगड़ नहीं बनाना चाहिए

देश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध और बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों पर केंद्र की मोदी सरकार के मंत्री का कहना है कि इतने बड़े देश में एक-दो रेप की घटनाएं हो जाएं तो उसका बतंगड़ नहीं बनाना चाहिए। एएनआई के अनुसार, यह बयान केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने दिया है। मीडिया से बातचीत के दौरान संतोष गंगवार ने कहा, “ऐसी घटनाएं (रेप के मामले) दुर्भाग्यपूर्ण होती हैं, लेकिन कभी-कभी इन्हें रोका नहीं जा सकता। सरकार सभी जगहों पर सक्रिय है और कार्रवाई कर रही है। इतने बड़े देश में एक-दो घटना हो जाए तो बात का बतंगड़ नहीं बनाना चाहिए।”

मंत्री ने यह बयान लोगों के उस आक्रोश को देखकर दिया है, जिसमें कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ हुए गैंगरेप के बाद हत्या और उन्नाव केस जहां पर एक लड़की ने बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर संतोष गंगवार 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ रेप जैसे मामलों पर फांसी दिए जाने के अध्यादेश का स्वागत करते हुए दिखाई दिए और उसके बाद रेप जैसे संगीन मामलों पर इस प्रकार का बयान देने के बाद केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की काफी आलोचना हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments