Homeदेशकेंद्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर ग्वालियर की जगह मुरैना से लड़ेंगे,भाजपा ने घोषित...

केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर ग्वालियर की जगह मुरैना से लड़ेंगे,भाजपा ने घोषित किए 46 प्रत्याशी

भारतीय जनता पार्टी आज कुछ ही देर में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपनी पांचवीं सूची जारी कर दी। इस सूची में 46 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। इन में गोवा, मध्यप्रदेश, गुजरात, झारखंड समेत कई राज्यों की सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ने बताया कि इन 46 प्रत्याशियों के नाम को मिलाकर अभी 286 प्रत्याशियों का ऐलान किया जा चुका है। इससे पहले होली की शाम को भाजपा ने 185 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी जिसमें उत्तर प्रदेश की 28 सीटों के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया था।

मध्यप्रदेश

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने मध्य प्रदेश की सीटों के लिए 15 नामों का ऐलान किया है. दिल्ली में हुई बीजेपी की प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इन नामों की घोषणा की है.
सूची में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर की सीट बदलकर उन्हें मुरैना से टिकट दिया गया है. इससे पहले वे मुरैना से टिकट दिया गया है. वहीं प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को फिर से जबलपुर से टिकट दिया गया है.कुल 15 नामों सीटों में से चार सांसदों के टिकट काटे गए है. इसमें भिंड से भागीरथ प्रसाद, उज्जैन से चिंतामण मालवीय, बैतूल से ज्योति धुर्वे और शहडोल से ज्ञान सिंह का टिकट काटा गया है.

जिन 15 सीटों पर टिकट पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है उनमें,
बैतूल से दुर्गा दास उइके
मुरैना से नरेंद्र सिंह तोमर
मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते
रीवा से जनार्दन मिश्रा
दमोह से प्रह्लाद पटेल
सतना से गणेश सिंह
खंडवा से नंद कुमार सिंह चौहान
सीधी से रीती पाठक
होशंगाबाद से राव उदय प्रताप सिंह
शहडोल से हिमाद्री सिंह
जबलपुर से राकेश सिंह
टीकमगढ़ से वीरेंद्र खटीक
मंदसौर से सुधीर गुप्ता
उज्जैन से अनिल फिरोजिया
भिंड से संध्या रायहालांकि बीजेपी ने अभी भी मध्य प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीटों पर नामों का ऐलान नहीं किया है. इनमें भोपाल, इंदौर और छिंदवाड़ा जैसी सीटें भी शामिल हैं. यहां टिकटों के लिए अभी भी उठापटक का दौर जारी है. इससे पहले कांग्रेस ने भोपाल सीट के लिए दिग्विजय सिंह के नाम की औपचारिक घोषणा की है.

 

 

मध्‍य प्रदेश

 मुरैना- नरेंद्र सिंह तोमर 
भिंड- संध्या राय 
टीकमगढ़- वीरेंद्र कुमार खटिक 
दमोह- प्रहलाद पटेल 
सतना- गणेश सिंह 
रीवा- जनार्दन मिश्रा 
सीधी- रीती पाठक 
शहडोल- हिमाद्री सिंह 
जबलपुर- राकेश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष 
मांडला- फग्गन सिंह कुलस्ते 
होशंगाबाद- उदय प्रताप सिंह 
उज्जैन- अनिल फिरोजिया 
मंदसौर- सुधीर गुप्ता 
खांडवा- नंद सिंह चौहान 
बैतूल- दुर्गादास

हिमाचल प्रदेश 
कांगड़ा- कृष्ण कपूर, हिमाचल सरकार में मंत्री 
मंडी- रामस्वरूप शर्मा 
हमीरपुर- अनुराग ठाकुर 
शिमला- सुरेश कश्यप

कर्नाटक 
कोलार- मुनि स्वामी 
मांड्या- सुमन लता (निर्दलीय उम्मीदवार) को समर्थन

गुजरात 
खेड़ा- देवसिंह चौहान 
दाहोद- जसवंत सिंह भाभोर 
वडोदरा- रंजन बेन भट्ट 
भरुच- मनसुख भाई बसावा 
बारदोली- प्रभु भाई बसावा 
नवसारी- सी आर पाटिल 
बलसाड़- के सी पटेल 
कच्छ- विनोद भाई चावड़ा 
सांबरकाठा- दीपसिंह राठौड़ 
अहमदाबाद वेस्ट- किरीट भाई सोलंकी 
सुरेंद्र नगर- महेंद्र भाई मुंजपारा 
राजकोट- मोहन भाई कुंदारिया 
जामनगर- पूनम बेन मदाम 
अमरेली- नरन भाई कझाड़िया 
भावनगर- भारती बेन सियाल

झारखंड 
खूंटी- अर्जुन मुंडा 
लोहरदगा- सुदर्शन भगत 
पलामू- विष्णु दयाल शर्मा 
हजारीबाग- जयंत सिन्हा 
राजमहल- हेमलाल मूर्मू 
दुमका- सुनील सोरेन 
गोड्डा- निशिकांत दुबे 
धनबाद- पशुपति नाथ सिंह 
जमशेदपुर- विद्युत महतो 
सिंहभूम- लक्ष्मण गिलुबा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments