भोपाल ।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, राजनीति में सादगी, शुचिता और पारदर्शिता के प्रतीक, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कैलाश जोशी का अंतिम संस्कार आज शाम हाट पीपल्या में किया जायेगा ।
सुबह 9:30 बजे श्री जोशी की पार्थिव देह प्रदेश भाजपा कार्यालय दीनदयाल परिसर में अंतिम दर्शनार्थ रखी जाएगी ।
एक घंटे पश्चात 10:30 बजे उन्हें बैरागढ़, सीहोर और आष्टा होते हुए हाटपिपलिया ले जाया जाएगा
जहां अपराहन 3:00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया
श्री जोशी के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर है। केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा, ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व मंत्रीगण जयभान सिंह पवैया, श्रीमती माया सिंह, पूर्व सांसद अनूप मिश्रा, संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी ने श्री कैलाश जोशी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
*केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर* ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी जी का दुःखद निधन हम सबके लिए भारी क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे व परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
पार्टी के *राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा* ने कहा कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी जी का निधन भारतीय जनता पार्टी की अपूर्णीय क्षति है। वे एक कुशल संगठनकर्ता और प्रशासक थे। उन्होंने संघर्ष के साथ शुचिता की राजनीति की। उनके निधन पर शोक व्यक्त करता हॅू। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं अपने श्री चरणों में स्थान दें।
*ग्वालियर सांसद विवेक नारयण शेजवलकर* ने भारतीय जनता पार्टी के विनम्र व सर्वप्रिय वरिष्ठ नेता और मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री जोशी जी का मध्यप्रदेश के विकास में अमूल्य योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। वह सरल व्यक्तित्व के धनी थे। वह बहुत ही मृद ुभाषी थे और अपनी वाणी से सभी का दिल जीत लेते थे। उनके निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी भरपाई संभव नहीं है।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए *पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह* ने कहा कि आदरणीय कैलाश जोशी जी का जाना मन को इतनी पीड़ा दे गया है, जिसे शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता। राजनीति में रहते हुए उन्होंने कभी सिद्वांतों से समझौता नहीं किया। राजनीति मंे रहते हुए धैर्य किस तरह रखा जा सकता है, यह उनसे सीखा जा सकता है। उनके कुशल मार्गदर्शन में मैंने राजनीति का ककहरा सीखा है। वह हमेशा मुझे मार्गदर्शन देते थे कि देशहित, समाजहित, जनहित का कार्य करने के लिए हमेशा प्रेरित करते थे। मुझे याद है जब मैं राज्यसभा सदस्य थी और उनके यहां अक्सर जाया करती थी, तब वह बातों बातों में ही राजनीति की बातें सिखा दिया करते थे। वे महान व्यक्तित्व के धनी थे और या यूं कहें कि वह राजनीति के संत थे इसमें कोई अतिशोक्ति नहीं होगी। आदरणीय जोशी जी के श्रीचरणों में मैं अपनी विनम्र श्रद्वांजलि अर्पित करती हूं।
*पूर्व सांसद अनूप मिश्रा * ने कहा कि हम सबके संरक्षक व मार्गदर्शक के रूप में भारतीय जनसंघ के संस्थापक व पूर्व प्रधानमंत्री परमश्रेय अटल जी के प्रिय व निकटतम सहयोगी, मध्यप्रदेश के विकास में प्रमुख, भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी को मध्य भारत में ओर सशक्त बनाने वाले साथ ही मध्यप्रदेश के प्रथम पूर्व गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री कैलाशी जोशी जी नही रहें, यह भारतीय जनता पार्टी के लिए व हम जैसे कार्यकत्ताओं के लिये अपूर्णनीय क्षति हैं इसकी भरपाई किसी भी तरह नहीं हो सकती हैं। मैं अपनी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हंू, व परमपिता परमात्मा से यह प्रार्थना करता हूंूं कि उनके परिवार को संबल प्रदान करें।
*ग्वालियर भोपाल के संभागीय संगठन श आशुतोष तिवारी* ने कहा कि मा. कैलाशजी जोशी का अवसान जनसंघ के स्थापना काल से दल को और पुष्ट करने के लिये परिश्रम करने वाले “राजनीति के संत” की उपाधि प्राप्त करने वाले एक अनुपमेय राजनेता रहे हैं। आप पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री एवं पार्टी के अध्यक्ष भी रहे। आपके चरणों में सादर श्रद्धांजलि।