Homeप्रमुख खबरेंकैलाश विजयवर्गीय अब पूर्णतः स्वस्थ, अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

कैलाश विजयवर्गीय अब पूर्णतः स्वस्थ, अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

इंदौर 30 अक्टूबर 2025/मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री  वरिष्ठ नेता श्री कैलाश विजयवर्गीय  अब पूर्णतः स्वस्थ हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं।

उन्हें हल्के पेट के संक्रमण के बाद स्वास्थ्य परीक्षण हेतु भर्ती किया गया था। चिकित्सकों की देखरेख से वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय  गुरुवार को अचानक अस्वस्थ हो गए थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल  में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह विजयवर्गीय अपने परिवार और कुछ बेहद करीबी लोगों के साथ बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे।

अस्वस्थ महसूस करने के बाद उन्हें तुरंत डॉक्टर को दिखाया गया। हॉस्पिटल में प्राइमरी ऑब्जर्वेशन के बाद, डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें एडमिट कर लिया गया। हालांकि डॉक्टरों ने विजयवर्गीय की स्थिति सामान्य बताई थी फिर भी उन्हें वार्ड में ही रखा गया था। कैलाश विजयवर्गीय के स्वास्थ्य को लेकर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल था। देर शाम भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने उनके अस्पताल से डिस्चार्ज होने की जानकारी प्रेस को दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments