Homeदेशकॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही मुंह...

कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही मुंह हुआ काला

नई दिल्ली18जुलाई 2026/दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार (18 जुलाई 2026) को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर स्याही फेंक दिया. घटना उस समय हुई, जब दीपके प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे. चश्मदीदों के अनुसार, अभिजीत दीपके मंच से सभा को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान एक महिला अचानक उनके करीब पहुंची और उन पर स्याह फेंक दिया.

घटना के बाद वहां मौजूद लोगों और समर्थकों के बीच कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई. इसके तुरंत बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की. मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी और अन्य लोगों ने महिला को रोक लिया. इस दौरान कार्यक्रम कुछ देर के लिए प्रभावित भी हुआ.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments