हैदराबाद 18 जुलाई 2026/भारत ने अंतरिक्ष यात्रा के क्षेत्र में बड़ा इतिहास बना दिया है. हैदराबाद की प्राइवेट स्पेस कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस का विक्रम-1 रॉकेट अपने पहले ऑर्बिटल मिशन के लिए लॉन्च हो गया. यह मिशन केवल स्काईरूट के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. हालांकि, स्काईरूट के विक्रम-1 के लॉन्च में कुछ तकनीकी दिक्कत हो गई थी, जिसके वजह से देरी हो गई थी. इस शानदार काम की वजह से भारत दुनिया का तीसरा ऐसा देश बन गया है, जहां किसी निजी कंपनी ने अपने दम पर ये काम किया है. अभी तक यह उपलब्धि केवल अमेरिका और चीन की निजी कंपनियों को हासिल है.
भारत ने अंतरिक्ष यात्रा के क्षेत्र में रचा बड़ा इतिहास प्राइवेट स्पेस कंपनी का रॉकेट अपने पहले ऑर्बिटल मिशन के लिए लॉन्च
RELATED ARTICLES