दिल्ली के जंतर मंतर पर शिक्षा के नाम पर बवाल मचाने और झारखंड में चुप्पी साधने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नेता जब राजस्थान के जयपुर के स्कूलों का दौरा करने पहुंचे तो वहां उनको लोगों का बुरी तरह विरोध का सामना करना पड़ा। जयपुर के ग्रामीण इलाके में आने वाले बगरू में स्थित रामपुरा-कंवरपुरा गांव है। इसी गाँव में जब CJP नेता आशुतोष रांका जब अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक सरकारी स्कूल का दौरा करने पहुंचें तो ग्रामीणों ने रांका समेत सभी CJP कार्यकर्ताओं की को दौड़ा दौड़ाकर पिटाई कर उनको वहाँ से भगा दिया।
ग्रामीण लोगों का कहना है कि “CJP एक देश विरोधी पार्टी है और हम अपने गाँव में देश विरोधी लोगों को बिल्कुल नहीं घुसने देंगे। एक और ग्रामीण का कहना है कि हमने दिल्ली में उनका जंतर मंतर पर प्रदर्शन देखा है वो हमारे गांव में भी लोगों को भड़काने यहां आए हैं। इसी तरह एक और ग्रामीण व्यक्ति ने कहा यह हमारा गांव है और हम आपको यहां अपनी रील बनाने के लिए नहीं आने देंगे।”
All levels of disgust have been crossed today.
रामपुरा, कंवरपुरा में पिछले काफ़ी सालों से स्कूल भैंसों के तबेले में चल रहा है। लेकिन जब हम वहाँ निरीक्षण करने पहुंचे तो सरेआम मारपीट, पत्थरबाजी की गई। कारों के शीशे फोड़े गए, टीम पर पत्थर बरसाये गए। कपड़े फाड़े गए। ट्यूब में पत्थर… pic.twitter.com/H15osb1ODA
— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) August 21, 2026
एक ग्रामीण का दावा है कि “आशुतोष रांका करीब 250 CJP नेता के साथ कई हथियार लेकर गाँव में पहुंचे। हमने उनको बहुत आराम से समझाया कि आप यहां ना आयें लेकिन वो नहीं माने तब हमने उन्हें यहां से खदेड़ा। उनका उदेश्य सिर्फ अपनी राजनीति चमकाना है।”
CJP नेता रांका का कहना है कि रामपुरा-कंवरपुरा गांव के सरकारी विद्यालय के हालात बहुत खराब है और वह जब वह गांव वालों के लिए यहां पहुंचे हैं तो भाजपा के गुंडों ने उन पर हमला किया।
लेकिन ग्रामीण लोगों का कहना है कि सरकार ने पहले ही इस स्कूल के निर्माण के लिए फंड जारी कर दिया है और ये विद्यालय का निर्माण जल्द शुरू भी होने वाला है। ऐसे में कॉकरोच जनता पार्टी सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने के लिए यहां आ रहे हैं।
ग्रामीणों ने यह भी कहा कि CJP नेता सुबह से यहां आकर गाली गलौच कर रहे हैं और वह ऐसे गंदे लोगों को अपने गांव में बिल्कुल घुसने नहीं देंगे।
मदन दिलावर के खिलाफ मोर्चा खेालने का अल्टीमेटम