Homeप्रमुख खबरेंकॉलेज में सिंधिया को बुलाने के मामले ने तूल पकड़ा प्राचार्य सस्पेंड

कॉलेज में सिंधिया को बुलाने के मामले ने तूल पकड़ा प्राचार्य सस्पेंड

अशोकनगर जिले के सरकारी कॉलेज में कांग्रेस का कार्यक्रम करवाने के आरोप में प्राचार्य को सस्पेंड करने पर कांग्रेस जगह-जगह प्रदर्शन कर रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कॉलेज में कांग्रेस के कार्यक्रम पर आपत्ति जताई है।

गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया हल्की राजनीति पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के नाते शैक्षणिक दृष्टि से कॉलेज जाने में कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन जब सिंधिया कॉलेज गए तो वहां कांग्रेस के चुनाव चिन्‍ह वाले होर्डिंग लगे हुए थे और उस पर लिखा हुआ था ‘अबकी बार, सिंधिया सरकार”।

चौहान ने कहा कि यह आचार संहिता का उल्लंघन है। भाजपा चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करेगी। नंदकुमार सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया के घर हंगामा करवाया। इससे पवैया के परिवार की महिलाओं को परेशान होना पड़ा।

उन्होंने कहा कि पवैया भोपाल में थे तो यहां कांग्रेस के लोग उनसे मिलकर ज्ञापन दे सकते थे। जब नंदकुमार सिंह चौहान ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में संघ की बैठक कराने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वहां बैठक में बच्चों को शामिल नहीं किया गया था। इसके साथ ही विश्वविद्यालय को बैठक का किराया दिया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments