Homeप्रमुख खबरेंमुरैना में चीनी सामान के विरोध में प्रदर्शन

मुरैना में चीनी सामान के विरोध में प्रदर्शन

एक तरफ जहां दीपावली पर बाजारों में चीनी सामान की भरमार है वहीं दूसरी और स्वदेशी जागरण मंच सहित तमाम राष्ट्रवादी संगठनों द्वारा चीनी सामान के विरोध का सिलसिला जोर पकड़ने लगा है। इसी के चलते आज मध्यप्रदेश के मुरैना में चीनी वस्तुओं के विरोध में मानव सृनखला बनाकर विरोध किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में जहाँ शहरवासियों ने भाग लिया वहीं कई स्कूलों के बच्चों ने भी कतार बनाई लगभग 3 किलोमीटर लम्बी इस कतार में खड़े लोग जनता से चीनी सामान के बहिष्कार की अपील कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि देशभर में जारी इस विरोध से चीनी सामान की बिक्री में 40 से 45 प्रतिशत तक की कमी का अनुमान लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments