Homeदेशमाकपा संसद पर बलात्कार का आरोप

माकपा संसद पर बलात्कार का आरोप

पश्चिम बंगाल पुलिस ने माकपा से निकाले गये राज्यसभा सदस्य रीताब्रत बनर्जी को आज एक महिला की शिकायत के बाद नोटिस जारी किया. महिला का आरोप है कि रीताब्रत ने उसे शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाये. सीआईडी, पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजेश कुमार ने कहा कि नोटिस में रीताब्रत बनर्जी से शुक्रवार को सीआईडी के समक्ष पेश होने को कहा गया है.

बालूरघाट निवासी महिला ने दक्षिण दिनाजपुर के बलूरघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई. पिछले सप्ताह उसने ट्वीट किया था कि रीताब्रत ने शादी का वादा किया था और उसके बाद शारीरिक संबंध बनाये.

महिला ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजे एक और ट्वीट में इस मामले में मदद मांगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments