Homeदेशकोरोना के कारण आरएसएस ने बदला अपनी कार्यकारी मंडल की बैठक का...

कोरोना के कारण आरएसएस ने बदला अपनी कार्यकारी मंडल की बैठक का स्वरूप, अब क्षेत्रीय स्तर पर देश के 11 स्थानों में आयोजित होगी

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी कार्यकारी मंडल की बैठक के स्वरूप को बदल दिया है। अब यह  क्षेत्रीय स्तर पर देश के 11 स्थानों में आयोजित होगी। इसी तारतम्य में   उत्तर व दक्षिण बिहार प्रांत के व झारखं प्रांत   कार्यकारी मंडल (दिवाली बैठक) की दो दिनी बैठक शनिवार से पटना सिटी में होगी। संघ की क्षेत्रीय कार्यकारी मंडल (दिवाली बैठक) की बैठक पहले राष्ट्रीय स्तर पर हुआ करती थी। इस बार यह बैठक प्रयागराज में होनी थी, लेकिन कोरोना काल में भीड़ अधिक न हो, इसे देखते हुए राष्ट्रीयस्तर पर बैठक के बजाए देश के 11 क्षेत्रीय केंद्रों में यह बैठक करने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में संघ ने पटना में भी कार्यकारी मंडल की बैठक करने का निर्णय लिया। पटना में होने वाली बैठक में उत्तर व दक्षिण बिहार प्रांत के साथ ही झारखंड प्रांत के संघ के पदाधिकारी शामिल होंगे।

बैठक की बाबत दक्षिण बिहार के प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश पांडेय ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब संघ ने अपने कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए देश के 11 क्षेत्रों में बांटा है। उत्तर-पूर्व क्षेत्र की बैठक पटना में हो रही है। बैठक के लिए संघ के संबंधित नेताओं को आमंत्रण भेजा जा चुका है। कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए बैठक की जाएगी।

बैठक में यह है एजेंडा
– वर्तमान में चल रहे संघ के सभी कार्यों की समीक्षा
– आगामी वर्ष की कार्ययोजना की रूपरेखा तय होगी
– संघ के स्वयंसेवकों की ओर से किए गए कार्यों की समीक्षा
– कोरोना काल में प्रभावित जनजीवन व शिक्षा पर चर्चा
– स्वावलंबन, स्वदेशी, संगठन विस्तार आदि पर भी चर्चा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments