Homeग्वालियर अंचलकोरोना के तनाव से जूझ रहे शहरवासियों को मिली दो राहत भरी...

कोरोना के तनाव से जूझ रहे शहरवासियों को मिली दो राहत भरी खबरें

ग्वालियर /कोरोना से जारी लड़ाई के खिलाफ शनिवार का दिन समाप्त होते होते ग्वालियर वासियों को दो राहतभरी खबरों से थोड़ा सुकून का अनुभव हुआ। पहली खबर शनिवार को दोपहर आई जिसमें भारत की  डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन (DRDO) द्वारा तैयार कोरोना के इलाज में कारगर खाने की दवा को मंजूरी वाली बात सामने आई रात होते होते दूसरी राहत भरी  खबर यह आई जिसमें ग्वालियर में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। प्रशासन द्वारा अधिकृत रूप से जारी सूची में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या शनिवार को 861  बताई गई।

 ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने शनिवार को ड्रग 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-DG) दवा से कोरोना के इलाज को इमरजेंसी अप्रूवल दे दिया है। कोरोना संक्रमित मरीज के लिए यह एक वैकल्पिक इलाज होगा। जिन मरीजों पर इस दवा का इस्तेमाल किया गया, उनकी RT-PCR रिपोर्ट निगेटिव आई।

ये दवा कोरोना मरीजों में संक्रमण की ग्रोथ रोककर उन्हें तेजी से रिकवर करने में मदद करती है। 2-DG दवा को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन (DRDO) की लैब इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन ने डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरी की मदद से तैयार किया है। शुरुआती ट्रायल में पता चला है कि इससे मरीज के ऑक्सीजन लेवल में भी सुधार होता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments