Homeदेशकोरोना : राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आर्थिक गतिविधियों को...

कोरोना : राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आर्थिक गतिविधियों को सावधानी के साथ खोलने की अनुमति

देश में कोरोना की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। शुक्रवार को भारत में कोरोना के 13 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए, हालांकि मरने वालों की संख्या 300 पार रही। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को अपने मासिक कोविड -19 दिशानिर्देश जारी करते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आर्थिक गतिविधियों को सावधानी के साथ खोलने की अनुमति दी है।

कहा है कि देश भर में कोविड-19 मामलों में उल्लेखनीय गिरावट के साथ राज्य और केंद्रशासित सरकारें खेल, सामाजिक, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सिनेमा हॉल, स्कूल, जिम खोलने जैसी गतिविधियों को खोलने पर विचार कर सकती है।

शुक्रवार को केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि कोरोना पॉजिटिविटी रेट में पर्याप्त गिरावट और देश में सक्रिय मामलों की घटती संख्या को देखते हुए राज्य और केंद्रशासित प्रदेश आर्थिक गतिविधियों गतिविधियों को फिर से खोल सकते हैं। हालांकि अभी भी कोरोना नियमों का पालन करने की जरुरत होगी, जिसमें मास्क पहनना और सोशल डिस्टेसिंग शामिल है।

उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि स्थानीय स्थिति के सावधानीपूर्वक विश्लेषण के बाद विभिन्न गतिविधियों में छूट पर विचार किया जा सकता है, जैसे सामाजिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और त्योहार संबंधी कार्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा रात्रि कर्फ्यू खत्म किया जा सकता है। सार्वजनिक परिवहन के संचालन, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सिनेमा हॉल, जिम, स्पा, रेस्तरां-बार, स्कूल, कॉलेज, कार्यालय और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को खोला जा सकता है।

मंत्रालय ने हालांकि इस बात पर जोर दिया कि इस तरह की सभी गतिविधियों की अनुमति में मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना, हाथों की साफ रखना और बंद जगहों पर वेंटिलेशन को जारी रखना जरूरी होगा।

गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने शुक्रवार को 13,166 नए कोविड मामले दर्ज किए, जबकि पिछले 24 घंटों में 302 मौतें हुईं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments