Homeदेशकोरोना संक्रमण को लेकर राहतभरी खबर पिछले 6 माह में सबसे कम...

कोरोना संक्रमण को लेकर राहतभरी खबर पिछले 6 माह में सबसे कम मरीज आए

नई दिल्ली /देश में कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों ने बुधवार को बड़ी राहत दी। सिर्फ 18 हजार 164 नए केस आए। यह 24 जून के बाद सबसे कम रहे। तब 16 हजार 868 केस आए थे। बीते 24 घंटे में 33 हजार 350 मरीज ठीक हो गए। 356 संक्रमितों की मौत हो गई। इससे इलाज करा रहे मरीज, यानी एक्टिव केस में 15 हजार 563 की कमी आई। यह करीब डेढ़ महीने में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 2 नवंबर को 21 हजार 447 एक्टिव केस कम हुए हुए थे।

देश में अब तक 99.50 लाख लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, इनमें से 94.89 लाख ठीक हो चुके हैं और 1.44 लाख ने इस महामारी से जान गंवा दी है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments