Homeप्रमुख खबरेंक्या ईरान फ़ुटबॉल टीम विश्व कप में भाग लेने अमेरिका जाएगी ?

क्या ईरान फ़ुटबॉल टीम विश्व कप में भाग लेने अमेरिका जाएगी ?

ईरान के खेल मंत्री ने कहा है कि देश की फ़ुटबॉल टीम विश्व कप में भाग लेने के लिए जाएगी या नहीं, इसका फ़ैसला सरकार या सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद को करना है.

साल 2026 का फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप जून-जुलाई में अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में संयुक्त रूप से आयोजित हो रहा है.

बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़ ईरान के खेल मंत्री अहमद डोन्यामाली ने कहा है कि इस मामले में “टीम को न भेजने का फ़ैसला हो सकता है.” लेकिन उन्होंने इस पर निश्चित रूप से टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

ईरान के खेल मंत्री ने यह भी कहा, “राष्ट्रीय टीम के लिए मई के तीसरे सप्ताह में एक शिविर की योजना बनाई गई है, जो क़रीब एक सप्ताह तक चलेगा.”

उन्होंने कहा, ”अगर खिलाड़ियों के लिए सुरक्षा की स्थिति ठीक रहती है और मेजबान देश (अमेरिका) शरारतपूर्ण और जोखिम भरी हरकतें करना बंद कर देता है, तो उचित निर्णय लिया जाएगा.”

फ़ीफ़ा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने पिछले बुधवार को कहा था कि ईरान 2026 विश्व कप में “निश्चित रूप से भाग लेगा. हमें उम्मीद है कि तब तक शांतिपूर्ण स्थिति होगी, जिससे निश्चित रूप से इसमें मदद मिलेगी.”

उन्होंने कहा था, “ईरान को आना चाहिए. वे अपने लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने क्वालीफाई कर लिया है और खिलाड़ी खेलना चाहते हैं.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments