Homeप्रमुख खबरेंहथौड़े से तोड़ी गई जीसस की मूर्ति

हथौड़े से तोड़ी गई जीसस की मूर्ति

 

दक्षिणी लेबनान में जीसस की मूर्ति  तोड़े जाने के बाद माहौल सरगर्म है मूर्ति तोड़ने के मामले में इजराइल ने अपने दो सैनिकों को बर्खास्त कर दिया है। सेना के मुताबिक, एक सैनिक ने हथौड़े से मूर्ति तोड़ी थी, जबकि दूसरे ने उसकी तस्वीर ली थी।

दोनों सैनिकों को कॉम्बैट ड्यूटी से हटा दिया गया है और 30 दिन की जेल की सजा दी गई है। इजराइली सेना ने बताया कि कुछ ही समय बाद उसी जगह नई मूर्ति लगा दी गई है, जिसे स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर स्थापित किया गया।

सेना ने इस घटना पर गहरा खेद जताया और कहा कि रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

:

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments